आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हाई स्कूल व इंटर की टॉपर छात्राओं का हुआ सम्मान, सैकड़ों छात्राओं को बांटी गई पाठन सामग्री, पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा-ऐसी होनहार छात्राओं का सम्मान किया जाना उनके लिए बड़े गौरव की बात
रुड़की । आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की टॉपर छात्राओं का सम्मान एवं पांच सौ छात्राओं को पाठन सामग्री वितरित की गई।कॉलेज की टॉपर छात्राओं का सम्मान करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जिन छात्राओं ने कॉलेज में अपनी अपनी कक्षाओं में सर्वोत्तम अंक प्राप्त किए हैं वह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है।उन्होंने कहा कि ऐसी होनहार छात्राओं का सम्मान किया जाना उनके लिए बड़े गौरव की बात है।
उन्होंने अपनी कक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर न केवल कॉलेज का नाम रोशन किया,बल्कि अपने परिवार का नाम भी रोशन किया है।कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती अपर्णा जिंदल ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कॉलेज के टॉप छात्राओं का सम्मान भी नहीं किया,बल्कि सैकड़ों छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री भी वितरित की है,जो बहुत ही सराहनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की इस प्रकार से पाठ्य सामग्री के रूप में सहायता करना उन्हें शिक्षा के प्रति आकर्षित करना है और इससे बालिकाओं में शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने भी पूर्व मेयर द्वारा आर्य कन्या पाठशाला में सामग्री वितरित करने के कार्यों की प्रशंसा की।इस अवसर पर ममता सिंह,आकांक्षा रस्तोगी,रुचि गुप्ता,निधि सिंघल,कुमारी लता नेगी,श्रीमती राधा,रूपाली गर्ग,पारुल गुप्ता,सोनिया वर्मा,अनुभव गर्ग,गीता मेंहदीरत्ता,मंजू देवी,निधि राज,कृष्ण गोपाल,एकता सिंह,समाजसेवी शेखर सिंघल,राजेश गोयल,विभोर अग्रवाल,अनूप शर्मा,रजनीश गुप्ता,वरुण गोयल व तुषार गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की इन छात्राओं का किया गया सम्मान
गुंजन सैनी,आसमा अंसारी,जोया अली,कुमारी आयशा,कुमारी नाजिया,तानिया खातून,मंतशा परवीन,सृष्टि रावत, कुमारी बरीश व अलकीशा।


