पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत रुड़की में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत संगठनात्मक जिला रुड़की का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग विधिवत प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं सक्रिय बनाना रहा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की रीढ़ को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हैं और इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में पूर्ण सहभागिता कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विकास, कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा भावना एवं चुनावी सफलता के मूल मंत्र साझा किए। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी ताकत इसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, जिला प्रभारी एडवोकेट आदित्य चौहान, कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, नगर निगम मेयर अनीता देवी अग्रवाल, जिला सह प्रभारी रविंद्र कटारिया, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा, राजपाल सिंह, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, सुशील त्यागी, पवन तोमर, देशराज करनवाल, जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, संजय अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, भीम सिंह, सोनू धीमान, प्रिया प्रवेश, सतीश सैनी, मुदुप त्यागी, प्रतिभा चौहान, नवनीत सिंह, तेजपाल मौर्य, नितिन गोयल, पंकज नंदा, सुशील रावत, अंकित गौतम, गीता मलिक, विभोर सेठी, नीटू सिंह, आदित्य रोड, नील कमल शर्मा,सुदेश चौधरी, राहुल मुल्तानी, अमित प्रजापति , विकास प्रजापति, ममता चहल, राजेश सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *