हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम, आईं 72 समस्याएं मौके पर 38 समस्याओं का निस्तारण

हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 72 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 38 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता पंकज,यशवंत,राजेश कुमार निवासी रोहालकी किशनपुर ने ग्राम रोहालकी किशनपुर में ग्राम सभा की भूमि पर पड़े कूड़े एवं कचरे को हटवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी शशि ने गुलाबी राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। शिकायकर्ता प्रवीण शर्मा ने पथरी रेलवे स्टेशन सैनिक कॉलोनी के निवासी है ,उन्होंने पथरी रेलवे स्टेशन के पास ही एक स्लीपर कंपनी है,जिसमें रेत ,बजरी के ट्रक- डंपर दिन रात चलते है,जिस कारण पूरे क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण एवं अत्यधिक धूल मिट्टी भी हो रही है,इस समस्या के निदान करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी नरेश कुमार शर्मा निवासी वत्स ग्राम अत्मलपुर बौंगला के निवासी है, जिनकी भूमि का क्षेत्र नंबर 648 है,प्रार्थी की भूमि मौके पर कम हो रही है,भूमि की पैमाईश करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

प्रार्थीया संजो देवी पत्नी बिरमपाल निवासी ग्राम शिवपुरी तहसील लक्सर ने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाए जाने के लिए धनराशि स्वीकृत करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम पंचायत सजनपुर पीली ग्राम प्रधान रूबी देवी ने ग्राम पंचायत सजनपुर पीली में मस्जिद से ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल तक पुरानी हरिद्वारी सड़क के दोनों ओर की झाड़ी एवं गंदगी को साफ सफाई करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी रितेश सिंह निवासी हाईवे ग्रीन ने रामानंद कॉलेज से इक्कर पटरी मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है,मार्ग को सही करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी राजकुमार चौहान निवासी ग्राम अत्मलपुर बौंगला एवं रोहालकी में जलभराव होने कारण लगभग 1000 बीघा जमीन बेकार पड़ी है,इस समस्या के निदान को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दोबारा आ रही है इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी एवं आवेदनकर्ता के साथ मौके पर पहुंचकर जो भी कार्यवाही करनी है,उससे तत्परता से कर ली जाए यदि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम में दोबारा पहुंचता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 557 शिकायतें तथा एल 2 पर 134 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36 दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द समस्याओं का निरंकारण करना सुनाश्चित करे,इसने किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है कि लंबित शिकायतों का निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह, उप जिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,अधिशासी अभियंता लोनिवि डी पी सिंह,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला आपदा अधिकारी मीरा रावत,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल रवि कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पॉल सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *