राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सैनी के प्रयासों से डाडा जलालपुर में वर्षों से खेल स्टेडियम बनाने का सपना पूरा होगा

भगवानपुर। देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सैनी और क्षेत्रीय युवक समिति भगवानपुर अध्यक्ष प्रवीण सैनी के संयुक्त प्रयासों से भगवानपुर विधानसभा के ग्राम डाडा जलालपुर के खेल मैदान में स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्ताव उप जिलाधिकारी महोदय भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी एवं जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल हरिद्वार प्रमोद कुमार पांडे को दिया गया।

अधिकारियों ने अपनी ओर से सर्वेक्षण हेतु संस्तुति प्रदान करते हुए मैदान में सुविधाओं अनुसार विभाग की ओर से भूमि चिन्हित करते हुए ओपन जिम और अलग-अलग खेलों के कोर्ट विकसित करने के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रस्ताव भेजा गया l विभाग की ओर से जिला हरिद्वार के बहादराबाद, लक्सर,खानपुर एवं भगवानपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत में कुल 31 स्थान का चयन किया गया l विभाग की ओर से हरिद्वार में 1.88 करोड रुपए से 25 खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे।

विभाग की ओर से ग्रामीण स्तर प्रतिभाओं को निखार कर उनको सकारात्मक स्तर पर मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा l वरिष्ठ समाजसेवी डा.रजनीश सैनी ने उप जिला अधिकारी भगवानपुर और जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में जहां युवा नशे में लिप्त होकर अपने शरीर और भविष्य को नष्ट करने का निरंतर प्रयास कर रहा है l उधर ग्राम पंचायत में खेल के मैदान बनाए जाने से युवा प्रेरित होकर खेलों में अपना भविष्य बनाने का कार्य करेंगे l डॉ.रजनीश सैनी ने डाडा जलालपुर में खेल स्टेडियम बनाए जाने का श्रेय क्षेत्रवासियों एवं ग्राम वासियों को दिया है l गांव में खेल स्टेडियम निर्माण होने से क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है l गांव के पूर्व कोच,खिलाड़ियों समाजसेवियों एवं बुजुर्गों ने वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रजनीश सैनी के द्वारा सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह निरंतर शिक्षा,समाज सेवा,साहित्य एवं खेलकूद में युवाओं को आगे बढ़ने और उनका भविष्य बनाने का कार्य कई वर्षों से करते आ रहे हैं और उनके इस प्रयास से आज क्षेत्र में वर्षों से खेल स्टेडियम बनाने का सपना पूरा होने जा रहा है जिससे दूर- दराज एवं स्थानीय खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *