रुड़की: रोटरी क्लब ने तहसील परिसर में वाटर कूलर लगवाया
रूड़की । रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा आज तहसील परिसर, रुड़की में जनसेवा के अंतर्गत वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. रवि प्रकाश के कर कमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल की सुविधा आम जनता के लिए बड़ी राहत होगी. तहसील आने वाले सैकड़ों वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को अब ठंडा और स्वच्छ पानी मिलेगा.”
यह परियोजना क्वांटम प्रोजेक्ट इन्फ्रा प्रा. लि. के सीएसआर सहयोग से पूरी की गई है.
प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. अचल मित्तल एवं समन्वयक रो. सतीश गर्ग के नेतृत्व में यह कार्य संपन्न हुआ.
क्लब सचिव रो. देवेश भीमसरिया ने बताया कि रोटरी क्लब लगातार जनहित के कार्यों में अग्रणी रहा है. उन्होंने क्वांटम प्रोजेक्ट इन्फ्रा प्रा. लि. का सहयोग के लिए आभार जताया.
रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. मुकेश त्यागी एवं सचिव एड. पंकज कुमार ने रोटरी क्लब द्वारा परिसर में वाटर कूलर लगवाए जाने पर आभार जताया.
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आदर्श कपानिया, कोषाध्यक्ष रो. दीपक शर्मा,रो. डॉ. अजय भार्गव (ए.जी.),रो.रमेश रावल,रो. मुजीब मलिक,रो. अनिल चड्ढा,रो.दीपक अग्रवाल,रो.सुमित अग्रवाल,बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एड. सुखपाल सिंह, एड. रुचिन गर्ग, एड. अनित सिंह सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन सदस्य एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

