रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का स्वागत, सेवा एवं नेतृत्व के नए आयाम स्थापित करने का दिया संदेश

रुड़की। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की प्रथम महिला रो. (सी ए) शालिनी प्रकाश एव डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश का रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल का आधिकारिक दौरा रो.पी के गुप्ता जी की अध्यक्षता में बहुत उत्साह, गरिमा एवं सेवा भावना से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। होटल सेंटर पॉइंट, रुड़की में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में रोटरी के सेवा मूल्यों, नेतृत्व विकास तथा समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब संरक्षक रो. विजय कुमार के आशीर्वचनों से हुआ। इसके बाद सचिव रो देवेश भीमसारिया ने क्लब रिपोर्ट प्रस्तुत की इसके उपरांत रो. रजत अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का प्रेरणादायक जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए उनके रोटरी जगत में योगदान पर प्रकाश डाला।
अपने उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश ने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का वैश्विक अभियान है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही रोटरी का मूल उद्देश्य है। उन्होंने सदस्यों से नवाचार, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता के साथ सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आदर्श कपानिया ने स्वागत भाषण में कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का दौरा क्लब के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने कहा कि रोटरी सेवा, सद्भाव और नेतृत्व का ऐसा मंच है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अद्भुत क्षमता रखता है। उनके मार्गदर्शन से क्लब अपनी सेवा परियोजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। क्लब सचिव रो. देवेश भीमसरिया ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी सेवा परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर से संवाद कर उनके अनुभवों एवं सुझावों का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन डॉ. साक्षी भीमसरिया एवं ईशा कपानिया द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। एरिका एव अध्या
बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य एवं गरिमा चड्ढा तथा रो. अनिल चड्ढा द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों ने पूरे सभागार को संगीतमय बना दिया। उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने इन प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
यह आयोजन रोटरी के सेवा, मित्रता एवं नेतृत्व के मूल्यों को सशक्त रूप से प्रदर्शित करने वाला एक यादगार अवसर सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में रो.अचल मित्तल,रो.दिनेश पवार,दीपक अग्रवाल,सुमित अग्रवाल,शुभम जिन्दल ,रो.रमेश रावल,रो.पंकज पाण्डे,रो.विकास गर्ग ,पायल अग्रवाल,सी ए सारिका अग्रवाल,वंदना मित्तल,इंदु रावल,रमा गुप्ता,नीलम गर्ग,मेघा अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *