12 वर्षों का कालखंड भारत के इतिहास में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए युग के रूप में याद किया जाएगा, भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साखअभूतपूर्व रूप से बढ़ी, आज विश्व भारत की बात को गंभीरता से सुनता है और भारत वैश्विक मंचों पर नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है

भगवानपुर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों का कालखंड भारत के इतिहास में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए युग के रूप में याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। गरीब कल्याण की योजनाओं से लेकर आधारभूत संरचना के अभूतपूर्व विकास तक, हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। करोड़ों परिवारों को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, नल से जल और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया गया है।

आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। डिजिटल क्रांति, स्टार्टअप संस्कृति, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और नई शिक्षा नीति जैसे कदमों ने देश के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं। कोविड महामारी जैसे कठिन दौर में भी भारत ने न केवल अपने नागरिकों की रक्षा की, बल्कि अनेक देशों की सहायता कर विश्व में मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख भी अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है।

आज विश्व भारत की बात को गंभीरता से सुनता है और भारत वैश्विक मंचों पर नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, सीमाओं की रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति ने देशवासियों का विश्वास और अधिक मजबूत किया है। इन 12 वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिली है। गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर सरकार ने समग्र विकास का मॉडल प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *