मेयर अनीता देवी अग्रवाल के प्रयासों से नाला निर्माण कार्य शुरू, धरना समाप्त, स्थानीय नागरिकों ने मेयर का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया

रुड़की । वार्ड पनियाला में लंबे समय से लंबित नाला निर्माण कार्य आखिरकार महापौर के विशेष प्रयासों से शुरू हो गया। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप नाले की खुदाई एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया।

नाला निर्माण की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से क्षेत्रवासी धरने पर बैठे हुए थे। कार्य प्रारंभ होने की सूचना मिलते ही धरना समाप्त कर दिया गया और लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने महापौर अनीता देवी अग्रवाल का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि महापौर के हस्तक्षेप और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण वर्षों से लंबित यह कार्य अब धरातल पर उतर पाया है। महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड का समान विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *