श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने सुशील पेंगोवाल, बोले-वे संत शिरोमणि गुरु रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता, शिक्षा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे
भगवानपुर । समाजसेवी एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पेंगोवाल को श्री गुरु रविदास सेना भारत का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सुशील पेंगोवाल की समाज सेवा, संगठन के प्रति समर्पण तथा समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ समाजहित के कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सुशील पेंगोवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संत शिरोमणि गुरु रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता, शिक्षा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।


