बुग्गावाला में देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा फरार, घायल बदमाश बीयर फैक्ट्री चौकीदार गोलीकांड में शामिल था

रुड़की / बुग्गावाला । बुग्गावाला में देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस के मुताबिक देर रात थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बॉर्डर की ओर से दो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंजारा वाला गांव की ओर आ रहे थे।

पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का इशारा किया लेकिन बदमाश भाग निकले। पुलिस टीम ने भी पीछा किया। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की एक गोली बदमाश लुकमान निवासी गोकुल वाला थाना बुग्गावाला को लगी है। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा।

पुलिस के मुताबिक लुकमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमानत घर में बंद पड़ी बियर की फैक्ट्री के चौकीदार को गोली मार दी थी। जिसमें वह घायल हो गया था फरार बदमाश का नाम गुलजार निवासी खेड़ीशिकोपुर बताया जा रहा है।  पुलिस फरार बदमाश के तलाश में कांबिग भी कर रही है घायल बदमाश को रुड़की सिविल अस्पताल में लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *