अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पालिका शिवालिक नगर में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

शिवालिक नगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर कार्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में योगाचार्य के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभासदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक मान्यता मिली और आज विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकाले, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है तथा समाज और राष्ट्र को स्वस्थ एवं सशक्त बनाया जा सकता है। योग भारत की वह अमूल्य विरासत है, जिसे अपनाकर हम स्वयं के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ जीवन का संदेश दे सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए नियमित योग करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो विक्रम बुल्लर, महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो देव विख्यात भाटी, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम, नूतन वर्मा, राधेश्याम कुशवाह, रमेश पाठक, डॉ. राजकुमार, अनिल राणा, भानु प्रताप, दीपा सिंह, प्रदीप चंदेल, नीरज प्रेमी, रविंद्र उनियाल, रामनिवास गुर्जर, आकाश पाल, प्रमोद डोभाल, अशोक उपाध्याय, हिमांशु हलावत, अनमोल चौहान, राजकुमार भट्ट, रणधीर प्रताप सिंह, जितेंद्र रॉय, विवेक कुमार, रोशन खान, रवि वर्मा, दीपक कुमार, बबलू गौंड एवं मुदित शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *