प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की रुड़की इकाई ने चौधरी धीर सिंह को उत्तराखंड अचीवर्स अवार्ड मिलने पर किया जोरदार स्वागत

रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के रुड़की महानगर के अध्यक्ष धीर सिंह को अभी हाल में ही देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के द्वारा उत्तराखंड अचीवर्स अवार्ड दिया गया। धीर सिंह प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की रुड़की इकाई के महानगर अध्यक्ष भी हैं। उनका ए टू जेड ऑटोमोबाइल्स के नाम से वर्कशॉप एवं कारोबार भी है। आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने उनको व्यापार में उन्नति का शिखर छूने के लिए एवं मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री के द्वारा पुरस्कार दिए जाने के फल स्वरुप उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। सभी ने उनको बुके देकर, मालाए पहनकर सम्मानित किया।

उनको शुभकामनाएं देने वालों में अजय गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, नवीन गुलाटी प्रदेश महासचिव, रामगोपाल कंसल संयोजक, अनुज अग्रवाल जिला अध्यक्ष, आदर्श कपानिया, जिला महामंत्री, अमित अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, रतन अग्रवाल, ओम वाधवा, पार्षद धीरज पाल, आलोक खन्ना, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज , नाथीराम जी,आकाश गोयल, मनोज मेहरा, सुमित अग्रवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा, भारत कपूर, सार्थक छाबड़ा, संजय कश्यप, यश अग्रवाल,विशाल गुप्ता, वसीम राजा, केडी धीमान, मनोज कुमार नीटू सिंह रोड सुरेश कुमार शिवा कमल शर्मा जनक सिंह राजीव गुलाटी घनश्याम वर्मा गुलाब गुप्ता कृष्णदत्त धीमान अपनी शुभकामनाएं उन्हें दी। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बोलते हुए महानगर अध्यक्ष धीर सिंह ने कहा मैंने अपने कार्यकाल में व्यापारी हित में छोटे से छोटा बड़े से बड़ा मुद्दा समस्याएं नगर निगम तहसील प्रशासन जिला प्रशासन प्रदेश सरकार के समक्ष रखने का कार्य किया है। सभी के सहयोग से अधिकांश मुद्दों पर व्यापारी हित में सफलता प्राप्त की है। मैं और मेरी व्यापार मंडल की टीम भविष्य में भी व्यापारी हित में कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *