सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 रानीपुर में कन्या भारती सांसद चुनाव की प्रथम प्रक्रिया संपन्न, सत्र 2026-27 के चुनाव में 65 छात्राओं ने लिया भाग
हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर-2 रानीपुर में सत्र 2026-27 के लिए कन्या भारती की सांसदों के चुनाव की प्रथम प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस चुनाव प्रक्रिया में विद्यालय की 65 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कन्या भारती प्रमुख नेहा जोशी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अन्थवाल ने कहा कि ऐसे चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करते हैं।


