सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 रानीपुर में छात्र संसद चुनाव की प्रथम प्रक्रिया संपन्न, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, 95 विद्यार्थियों ने लिया भाग, प्रधानाचार्य ने लोकतंत्र के महत्व पर किया प्रेरित

हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर-2 रानीपुर में सत्र 2026-27 के लिए छात्र संसद के सांसदों के चुनाव की प्रथम प्रक्रिया के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 95 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र संसद प्रमुख दीपक कुमार, प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंतवाल तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंतवाल ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि लोकतंत्र हमारी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *