डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा-डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की अखंडता और एक भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया

भगवानपुर । भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की अखंडता और एक भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

सुशील पेगोवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और देश की एकता व अखंडता के लिए उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनकी जयंती पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *