रुड़की में लगातार हो रही बारिश से सड़कें बनी तालाब,वाहन फंसे और दुकानों में घुसा पानी

रुड़की ।  शुरुआती बरसात की मूसलाधार बारिश ने रामपुर चुंगी क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी।कल रात से भारी वर्षा के चलते रामपुर चुंगी स्थित नेशनल हाईवे पर इतना पानी भर गया कि पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो गया।जलभराव के कारण रोडवेज बसें,छोटी कारें और अन्य वाहन बीच रास्ते में फंस गए,जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया और लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

ईदगाह चौक से लेकर रामपुर चुंगी और सब्जी मंडी तक सड़क के दोनों ओर जलभराव का नजारा देखने को मिला,उधर भारी बारिश से नगर निगम का अधिकांश क्षेत्र भी पानी में डूबा हुआ है।पनियाला रोड,सुभाष नगर,गणेशपुर,अंबर तालाब,विश्वकर्मा चौक,साउथ सिविल लाइन,बंधा रोड,सोलानीपुरम,कृष्णा नगर,सिविल लाइन तथा मोहनपुरा क्षेत्र में भारी जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।सड़कें तालाब बनी हुई है,बहरहाल नगर की जनता इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों को कोस रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *