नगर निगम रुड़की में मनोनीत सभासद बनने पर मनोज मेहरा का किया गया स्वागत, भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने कहा—यह कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक
रुड़की। नगर निगम रुड़की में पार्षद (नामित पार्षद) नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता मनोज मेहरा का भाजपा नेता मयंक गुप्ता के निवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनोज मेहरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर, हार पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता ने कहा कि मनोज मेहरा को नगर निगम रुड़की में पार्षद मनोनीत कर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एक समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि मनोज मेहरा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दे रहे हैं। उनकी कार्यशैली, जनसेवा की भावना और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मनोज मेहरा नगर निगम क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर मनोनीत पार्षद मनोज मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, भाजपा नेता मयंक गुप्ता एवं पार्षद धीरज पाल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मनोज मेहरा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा और नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर पार्षद धीरज पाल, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि विक्रम गर्ग, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक धीर सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता रामगोपाल कंसल, व्यापार मंडल वरिष्ठ नेता नवीन गुलाटी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुशील रावत, मंडल महामंत्री अवनीश त्यागी, सरदार नवनीत सिंह, अभिषेक मित्तल, संजय पाल, दमयंती नेगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


