राजकमल कॉलेज में नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत एवं दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ

बहादराबाद । राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद, हरिद्वार में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन जीवन से परिचित कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा, अनुशासन, संस्कार एवं उपलब्धियों से परिचित कराया तथा सफल विद्यार्थियों के उदाहरण देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों की जानकारी भी दी। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम”, “हर घर तिरंगा” तथा “नशा मुक्त भारत अभियान” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को इन अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबंधित अभियानों के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष श्री विनीत कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों, कौशल विकास, रोजगारपरक शिक्षा तथा समग्र व्यक्तित्व विकास के महत्व को समझाया।
दीक्षारंभ कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारियों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
महाविद्यालय की सचिव श्रीमती राजेश देवी ने सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार, कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान तथा प्रवक्तागण डॉ. दीक्षा चौहान, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, विनीत कुमार, प्रिया सैनी, नैंसी चौहान, अरबाब राव, सिया पाल, समीक्षा, विशाखा सिंह, राजदेव रावत और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *