फार्मेसी अधिकारी आत्माराम राजपत्रित मुख्य फार्मेसी अधिकारी बनने पर सम्मानित किया गया, राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के अध्यक्ष एवं फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने पुष्पगुच्छ, पटका पहनाकर मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
भगवानपुर। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानकपुर आदमपुर में कार्यरत फार्मेसी अधिकारी आत्माराम के राजपत्रित मुख्य फार्मेसी अधिकारी बनने पर राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार, फार्मेसी अधिकारी ने पुष्पगुच्छ, पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर फार्मेसी अधिकारी निर्दोष सैनी एवं महिला उपाध्यक्ष प्रियंका पुरी ने कहा कि आत्माराम अपने कार्यों को सरलता एवं कर्मठता के साथ करते हैं। राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि फार्मेसी अधिकारी से राजपत्रित मुख्य फार्मेसी अधिकारी बनने पर पूरे संवर्ग में खुशी का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारी कामेश्वर ने भी आत्माराम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं, मुख्य फार्मेसी अधिकारी आत्माराम ने अध्यक्ष बृजेश कुमार, फार्मेसी अधिकारी निर्दोष सैनी एवं महिला उपाध्यक्ष प्रियंका पुरी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।





























