भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री वैभव अग्रवाल ने आवास पर लहराया तिरंगा, कहा-तिरंगा हमारे गौरव, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक

भगवानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री वैभव अग्रवाल ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराकर देश की आन-बान और शान का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *