भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, बोले-तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक


भगवानपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।





























