भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के कई स्कूल और विद्यालय में किया ध्वजारोहण, कहा-स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है
भगवानपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, बीडी इंटर कॉलेज एवं स्व. सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय और रतनदीप पब्लिक स्कूल अकबरपुर कालसो में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विधायक ममता राकेश ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है।
विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।





























