भाजपा नेता सुशील राठी ने क्षेत्रवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, कहा-रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व
मंगलौर । भाजपा नेता सुशील राठी ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है, जो भारतीय संस्कृति में पारिवारिक एवं सामाजिक रिश्तों की मजबूती का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राखी का पवित्र धागा केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए। सभी बहनों एवं भाइयों के रिश्तों में प्रेम और विश्वास सदैव बना रहे।






























