नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने एवं भूस्खलन से बाढ़ की स्थिति, देहरादून सहित उत्तराखंड के नागरिकों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी

देहरादून। नेपाल के सीमावर्ती जनपद रसुवा एवं नुवाकोट में 26 अगस्त 2026 की सुबह ग्लेशियर पिघलने तथा भूस्खलन (रॉक-आइस एवलांच) के कारण भोटेकोशी एवं त्रिशूली नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना है। इसके चलते नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में जनजीवन एवं पर्यटन गतिविधियां प्रभावित होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने देहरादून सहित प्रदेश के नागरिकों की सहायता एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए राज्य एवं जनपद स्तर पर 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राज्य स्तरीय हेल्पलाइन

0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316
मोबाइल- 8218877005
टोल फ्री- 1070

जनपद देहरादून हेल्पलाइन

0135-2726066, 0135-2626066
मोबाइल- 7534826066
टोल फ्री- 1077

जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आवश्यक जानकारी अथवा सहायता के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर 24×7 संपर्क करें और प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *