भगवानपुर में चार झोपड़ियों में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

रुद्रपुर। भगवानपुर क्षेत्र में रविवार तड़के चार झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते चारों झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुद्रपुर से एक फायर टेंडर और मिनी हाईप्रेशर वाहन को मौके पर भेजा गया।दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने मिनी हाईप्रेशर से पानी की पंपिंग कर काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग में चारों झोपड़ियों के अंदर रखा लगभग सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।फायर स्टेशन के अनुसार, घटना की सूचना 30 अगस्त की रात करीब 2:42 बजे मिली थी। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद के निर्देश पर टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।अग्निशमन अधिकारी महेश चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर यूनिट को मौके पर भेजा गया था। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *