एनएसयूआई रुड़की के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष परमार का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

एनएसयूआई रुड़की के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष परमार का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रुड़की। NSUI के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मनिष परमार को NSUI रुड़की का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा मनीष परमार का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मनीष परमार ने शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि छात्रों एवं युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाना, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना और NSUI संगठन को बूथ एवं कॉलेज स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मनीष परमार ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर छात्र हितों एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर शिवकुमार चौधरी, अनिल परमार , आर्यन चौधरी, कन्हैया चौधरी , शिवम चौधरी, शुभम टिकोला , अमन टिकोला , तरुण कुमार , तुषार राणा , विशाल पंडित , सार्थक त्यागी , यश गुप्ता , अंकुर , सुधांशु चौधरी , सचिन त्यागी , आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *