श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा-भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है

भगवानपुर । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सुशील पेगोवाल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से जन्माष्टमी का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और श्रद्धा के साथ मनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र एवं समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *