माउण्ट लिटरा जी स्कूल रायपुर भगवानपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं: डायरेक्टर जीशान अली

 


भगवानपुर। रायपुर स्थित माउण्ट लिटरा जी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान डायरेक्टर जीशान अली ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के जीवन को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक अच्छे शिक्षक की सीख जीवनभर विद्यार्थियों के काम आती है। इस मौके पर डायरेक्टर डॉक्टर जीशान अली, सलीम अहमद, रवि करण, जैनब अकरम, सोनिया रमन, निकिता पुण्डीर, मेघना शर्मा, अंजु शर्मा, कुमकुम, सोफिया, लियाकत, नीतू, तबस्सुम, गुलजार राबिया, गौरी, जेबा तथा अहमद, असजद अली, आसिम आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *