उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष करमजीत सिंह खोखर ने आकांक्षा नेगी द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा की, कहा-किसी भी समाज या समुदाय के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं
रुड़की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष करमजीत सिंह खोखर ने आकांक्षा नेगी द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज या समुदाय के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। ऐसी टिप्पणियों से समाज की भावनाएं आहत होती हैं और सभी को सार्वजनिक बयान देते समय मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
करमजीत सिंह खोखर ने कहा कि पंजाबी समाज के दिग्गज कुंवर जपेंद्र सिंह ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आकांक्षा नेगी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि आकांक्षा नेगी अपने बयान को लेकर माफी मांग लेती हैं तो मामला समाप्त किया जा सकता है, अन्यथा पंजाबी समुदाय के लोग उनके खिलाफ और सरकार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठेंगे।
खोखर ने कहा कि वह कुंवर जपेंद्र सिंह के इस निर्णय का समर्थन करते हैं। यदि आकांक्षा नेगी द्वारा निर्धारित समय में माफी नहीं मांगी जाती है तो रुड़की से भी पंजाबी समाज के लोग देहरादून पहुंचकर आमरण अनशन में कुंवर जपेंद्र सिंह का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान और भावनाओं के साथ किसी भी प्रकार की टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।






























