जय भीम कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, मूलदासपुर उर्फ माजरा में शिक्षक दिवस पर सावित्रीबाई फुले और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन

रुड़की। शिक्षक दिवस के अवसर पर गांव मूलदासपुर उर्फ माजरा में जय भीम कोचिंग सेंटर द्वारा बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले एवं देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शिक्षक दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी ने महिलाओं के शिक्षा के संबंध में माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले द्वारा किए गए कार्यों से कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया लॉर्ड बुद्धा एजुकेशन सोसाइटी के फाउंडर मेंबर वरिष्ठ समाजसेवी मांगेराम धारीवाल ने बच्चों और उनके अभिभावकों के रूप मे उपस्थित महिलाओं को माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्षों के विषय में बताते हुए बताया कि थे लॉर्ड बुद्धा एजुकेशन सोसाइटी प्रत्येक वर्ष कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 तक के लिए विद्यार्थियों के संबंधित विषयों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान पर आधारित निःशुल्क ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को बड़े प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार कर रहे हैं जिससे गरीब परिवार का बच्चा भी बड़ी प्रतियोगिता में निडर होकर प्रतियोगिता को पास कर जीवन में सफलता प्राप्त कर सके।

जय भीम कोचिंग सेंटर के संचालिका महिला नशा मुक्ति मिशन की अध्यक्ष बबीता धारीवाल ने अभिभावक और बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी बच्चों को कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक पूर्व प्रधान हरिता पारुल राधा पाटिल अनोखी सैनी बीना सैनी पवित्रता सैनी प्रियंका सैनी पुनम आर्या बीना सोमवती जंगबाहदूर सिंह सहदेव सिंह मानसिंह राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *