बिजेन्द्र सिंह अध्यक्ष व सुशील राठी उपाध्यक्ष निर्वाचित

रुड़की। जिला सहकारी बैंक लिo हरिद्वार के आज संपन्न हुए चुनाव में बिजेन्द्र सिंह अध्यक्षसुशील राठी उपाध्यक्ष चुने गए, निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण देहरादून द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पूर्ण की गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर सुशील राठी विजयी हुए, राज्य सहकारी बैंक, हल्द्वानी के प्रतिनिधि के चार पदों पर रचना, रचित, बबली एवं सुशील कुमार, प्रादेशिक कोआपरेटिव यूनियन के प्रतिनिधि के दो पदों पर ज्योति एवं नवनीत सिंह, राज्य सहकारी संघ के एक प्रतिनिधि के लिए सुनील कुमार निर्वाचित हुए!

सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए, उसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने उपाध्यक्ष सुशील राठी एवं सभी डायरेक्टरों के साथ बैंक मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया!इस अवसर पर बैंक के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुशील राठी, सुभाष वर्मा, सुशील कुमार, अशोक चौधरी, सूर्यवीर मालिक, डॉ रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, बैंक के नवनिर्वाचित संचालक राजवीर सिंह, नवनीत सिंह, देवेंद्र अग्रवाल, पुष्पराज सैनी, भारती देवी,आंचल सिंघल, लता देवी, ओम प्रकाश, उत्तम सिंह रावत, बबली देवी,सपना शर्मा, मौo इस्लाम, सुशील चौधरी मिरकपुर, पंकज कुमार एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट, कुलबीर प्रधान मानपुर, रामवीर अध्यक्ष जिला सहकारी संघ, रचित अग्रवाल, पवन सैनी, अवनीश, पारुल, मांगेराम सिरोही, अनीश गौर समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *