भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने तेज्जूपुर में किया खराद वर्कशॉप का शुभारंभ, कहा-स्थानीय स्तर पर इस तरह के कार्य शुरू होने से लोगों को अपनी जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा

भगवानपुर । क्षेत्र के तेज्जूपुर में भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने खराद वर्कशॉप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्कशॉप संचालक कयूम मिस्त्री भलसवागाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह के कार्य शुरू होने से लोगों को अपनी जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योग और व्यवसाय क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से स्वरोजगार को बढ़ावा देने और मेहनत के साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह, विरेन्द्र ठाकुर, नजीर, इरकान, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *