रुड़की में वोट चोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस पार्टी ने निकाला मार्च, फूंका पुतला, दिया ज्ञापन

रुड़की । मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी और लोकतंत्र के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचा,जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया,इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त करने तथा उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही है।कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश,जिला,ब्लॉक और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण के अध्यक्ष हाजी फुरकान अहमद,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट,प्रदेश महामंत्री राव शेर मोहम्मद व अरविंद प्रधान,पूर्व मेयर यशपाल राणा,पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता,युवा प्रणय प्रताप सिंह,पीसीसी सदस्य सचिन गुप्ता,प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी,जिला उपाध्यक्ष हाजी नौशाद अली,हाजी मुन्ना राव,सेवादल जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप,प्रवक्ता अनिल पुंडीर,नीरज सैनी,रिजवान अहमद,यासमीन खान,ओवेश अंसारी,सलमान खान,भानु प्रताप,लवी त्यागी,अजय चौधरी,डॉ०हरविंदर सिंह,मदन पाल भड़ाना,मुनफैत अली,वैभव सैनी,मोहित त्यागी,विशाल सहगल,गौरव प्रधान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *