आगामी गन्ना पेराई सत्र को लेकर गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले सुशील राठी, आगामी गन्ना पेराई सत्र को लेकर विस्तार से की चर्चा

देहरादून। जिला सहकारी बैंक लिo हरिद्वार के उपाध्यक्ष एवं गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी के चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने देहरादून में उत्तराखंड के गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी गन्ना पेराई सत्र को लेकर गन्ना मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की। गन्ना किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों, आगामी पेराई सत्र की तैयारियों तथा किसानों के हितों से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं पर बातचीत हुई। सुशील राठी ने गन्ना किसानों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं से मंत्री को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि आगामी पेराई सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं किया जाना जरूरी है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किसानों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त किया। इस अवसर पर गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी के चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *