माउण्ट लिटरा जी स्कूल भगवानपुर के विद्यार्थियों ने किया-आई०आई०टी० रुड़की का शैक्षणिक भ्रमण, सीखे कैरियर निर्माण के गुण

भगवानपुर। शैक्षणिक भ्रमण से कैरियर निर्माण की गुणवत्ता में वृद्धि होती है और विद्यार्थियों की दैनिक दिनचर्या में बदलाव आता है। व्यवहार में परिवर्तन ही शिक्षण होता है और जिस विद्यार्थी का व्यवहार परिवर्तित हो जाता है, वह जीवन में सफल हो जाता है। शैक्षणिक भ्रमण पर प्रस्थान करते समय ये विचार विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए माउण्ट लिटरा जी स्कूल भगवानपुर के डायरेक्टर डॉ० अली ने व्यक्त किये और उन्होंने आगे कहा कि महत्वपूर्ण शैक्षणिक स्थानों पर जाने की जिज्ञासा और वहा जाकर प्राप्त ज्ञान को जीवन में उतारने की नीति विद्यार्थियों को सफलता की उँचाईयों पर ले जाती है। आई० आई० टी० रुड़की भारत का 7वाँ वरीयताक्रम वाला शिक्षण संस्थान है जहाँ पूरे विश्व से विद्यार्थी पढ़ने के लिये आते है। माउण्ट लिटरा जी स्कूल भगवानपुर के विद्यार्थियों ने आज अपने स्कूल से आई० आई० टी० रुड़की तक एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया और मिस्टर रवि करण, मिस्टर असजद अली, निकिता पुण्डीर और नीतू मैम की देखरेख में 4 ग्रुप में होकर आई० आई० टी० रुड़की का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आई० आई० टी० की हरियाली खूब पसंन्द की और आई० आई० टी० की लाइब्रेरी ने सभी का मन जीत लिया और वहाँ पढ़ रहे विद्यार्थियों को देखकर प्रेरणा से भरा हृदय लेकर माउण्ट लिटरा जी स्कूल के विद्यार्थियों ने आई० आई० टी० की लैब, स्टेडियम, ग्राउण्ड तथा मैन बिल्डिंग का बारिकी से निरीक्षण किया और आई० आई० टी० का विद्यार्थी बनने का सपना लेकर वापस अपने स्कूल आये और जब वापसी पर बच्चों से पूछा गया कि उन्होंने इस भ्रमण से क्या सीखा तो खुशी से लबरेज बच्चों ने कहा कि आज उन्होंने जीवन में गुणवत्ता के महत्व को समझा है और वे आगे अपनी पढ़ाई ज्यादा गुणवत्ता के साथ पूरी करेंगे ताकि समाज और देश की सेवा करने के लायक बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *