शिवालिक नगर के वार्ड 8 और 10 को मिली नई सड़कों की सौगात, पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया लोकार्पण
हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाष नगर के वार्ड संख्या 8 की गली नंबर D-1 तथा वार्ड संख्या 10 की गली नंबर A-1 और A-6 में विभिन्न आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर सड़कें, सुगम आवागमन और मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की व्यवस्थाओं में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिलें और शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित नगर बनाया जा सके। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास की इस गति को निरंतर जारी रखा जाएगा।
इस अवसर पर सभासद रमेश पाठक, डॉ. राजकुमार यादव, राधेश्याम कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अनिल राणा, किरण सिंह, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, आदित्य मलिक, निरज प्रेमी, देवांश कशयप, आकाश पाल,
अनमोल चौहान, राजनाथ यादव,राजेश कुमार, दुबे सागर, राजकुमार,सुनील, मानसिंह,रमेश चौबे,सोढ़ी राम,संजय कुमार, अजय रावत,दीपक शर्मा,जितेंद्र राय लालमणि तिवारी, आत्मा सिंह,आरपी सिंह, सुंदर लाल सैनी,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।


