त्योहार सीजन के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस अलर्ट, चंडी देवी मंदिर परिसर में बम निरोधक दस्ता टीम ने सुरक्षा जांच अभियान चलाया
त्योहार सीजन के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस अलर्ट, चंडी देवी मंदिर परिसर में बम निरोधक दस्ता टीम ने सुरक्षा जांच अभियान चलाया
हरिद्वार। त्योहार सीजन के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस अलर्ट है। शनिवार शाम को चंडी देवी मंदिर परिसर में बम निरोधक दस्ता टीम ने सुरक्षा जांच अभियान चलाया। टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहारों के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा जांच का उद्देश्य मंदिर परिसर में किसी भी संदिग्ध वस्तु या संभावित खतरे का समय रहते पता लगाना रहा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि श्रद्धालुओं ऑफ स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चल रहा है।


