अंडरपास की कम ऊंचाई और सर्विस रोड न बनने से भड़के ग्रामीण, हाईवे निर्माण में लगे ट्रक-डंपर रोके
रुड़की । आज गांव मूलदासपुर उर्फ माजरा के ग्रामीणों के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मार्ग निर्माण कार्य में लगे ट्रक और डंपरों को रोका गांव मूलदासपुर उर्फ माजरा के ग्रामीणों ने बताया कि रुड़की-हरिद्वार हाईवे से गांव में आने वाले नए मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे के दौरान बनाए गए अंडरपास की ऊंचाई कम बनायी गयी है। ऐसे में आगामी दिनों में गांव में आने-जाने वाले बड़े और ऊंचे वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी समस्या को देखते हुए ग्रामीणों के प्रयास से अंडरपास से निर्माणाधीन हाईवे के किनारे-किनारे गांव तक आने-जाने के लिए सर्विस रोड की स्वीकृति कराई गई थी। और परियोजना निदेशक द्वारा लिखित में एक सप्ताह में कच्चा मार्ग और एक माह में पक्के मार्ग का लिखित आश्वासन दिया था उसके पश्चात भी संबंधित ठेकेदार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई और निर्माण कार्य कर रही एजेंसी द्वारा भी संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिया जा रहा था जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। इस दौरान ग्रामीणों और रोड कार्य को बाधित करने का निर्णय लिया और कार्य को प्रभाव आईटी किया उसे दौरान ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच हल्की नोक झोंक भी हुई।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर संबंधित ठेकेदार ने आकर सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू किया निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने की बात कही।
इस मौके पर ग्राम प्रधान देवराज सैनी, राजकुमार, गजे सिंह सैनी समाजिक संगठन के अध्यक्ष अंकित सैनी पूर्व प्रधान प्रत्याशी मांगेराम धारीवाल, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि संदीप सैनी, पूर्व प्रधान प्रत्याशी सुमित सैनी, पूर्व प्रधान प्रत्याशी हरिश सैनी, ग्राम पंचायत सदस्य विपिन सैनी, सचिन सैनी, , शुभम सैनी, लक्की सैनी, संदीप सैनी अक्षय सैनी, विशाल, नीटू, ललित कुमार रोहित सैनी विकल्प सैनी अंकुर सैनी, दीपक कुमार, धीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


