भाजपा किसान मोर्चा रुड़की की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, संगठनात्मक जिला रुड़की की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा ने प्रतिभाग करते हुए संगठन की मजबूती, किसान हितों की रक्षा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला प्रभारी नरेंद्र सिंह रावत एवं सह जिला प्रभारी हितेश सिंह चौहान के जनपद में प्रथम आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र मलिक एवं वीरेंद्र सिंह बबलू राणा, जिला सदस्य ओमपाल राणा तथा जिला आईटी सह-संयोजक अनुराधा शर्मा का भी स्वागत किया गया।बैठक में आगामी मंडल किसान चौपाल कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श हुआ।पदाधिकारियों ने किसानों के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा रुड़की के जिलाध्यक्ष सुदेश चौधरी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विपुल एवं शेखर सिंह राणा ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा उत्तराखंड अरुण चौधरी, जिला प्रभारी नरेंद्र सिंह रावत, सह जिला प्रभारी हितेश सिंह चौहान तथा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भीम सिंह चौधरी ने अपने विचार रखते हुए पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, किसानों के हितों की रक्षा करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।


