मेयर गौरव गोयल ने चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में जलभराव का निरीक्षण किया, जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन

रुड़की । चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में जलभराव की समस्या को देखते हुए मेयर गौरव गोयल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा स्थानीय वासियों से मिलकर इस समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।मेयर गौरव गोयल ने कॉलोनी वासियों को जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में उनकी अतिक्रमण हटाने को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता के साथ ही एनएचके अधिकारियों से भी बातचीत हुई है।इसके अलावा डीपीआर बनाने के लिए आदेश दे दिया गया है। उन्होंने कॉलोनी वासियों को बताया कि कि इस समस्या का बहुत शीघ्र निराकरण कर दिया जाएगा तथा पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण कार्य का टेंडर किया जाएगा।पार्षद प्रमोद पाल, सचिन चौधरी,डॉ.नवनीत शर्मा तथा विवेक चौधरी ने भी कॉलोनी वासियों की समस्याओं से मेयर गौरव गोयल को अवगत कराया। इस अवसर पर राजपाल सिंह,सुंदरलाल शर्मा, नीलिमा राणा,सोनू,अश्वनी कुमार,अरुण शर्मा,विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *