राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष एवं फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने दी करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं, कहा-पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है यह पर्व
रुड़की । राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष एवं फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने करवा चौथ के पावन पर्व पर समस्त जनपदवासियों, विशेषकर माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्रिजेश कुमार ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, आपसी विश्वास, समर्पण और पारिवारिक एकता का संदेश देता है।
इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखती हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सम्मान की भावना को बढ़ावा देते हैं।
ब्रिजेश कुमार ने कामना की कि करवा चौथ का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने सभी के सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

