लक्सर में सैनी महापंचायत संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, संगठन विस्तार के साथ सामाजिक एकता और मजबूती पर दिया जोर
लक्सर । आज सैनी महापंचायत संगठन प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अंकित सैनी की उपस्थिति में संगठन की जिला कार्यकारिणी हरिद्वार संगम बैंक्वेट हॉल नियर एस डी एम आफिस लक्सर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक समिति के सदस्य डा जलसिंह सैनी जी के द्वारा की गई बैठक से पूर्व सैनी महापंचायत संगठन की टीम ने लक्सर स्थित महाराजा भागीरथ जी की प्रतिमा अनावरण पर महाराजा भागीरथ जी के चरणों में पुश अर्पित किए । बैठक में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के विषय पर पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे तथा हरिद्वार जिले में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए डॉक्टर मोहित सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला सहसंयोजक हरिद्वार श्री सोमपाल सैनी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी रोहित कुमार सदस्य प्रदेश कार्यक्रम डॉक्टर संजय सैनी जिला संरक्षक हरिद्वार एडवोकेट मोहित सैनी जिला उपाध्यक्ष ललित सैनी जिला सोसल मीडिया मीडिया प्रभारी अनुज सैनी जिला मीडिया प्रभारी आशीष सैनी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अरुण सैनी जिला महासचिव युवा मोर्चा सागर सैनी जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल सैनी जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पद पर मनोनीत किया गया। और दीपावली पर्व के बाद आने वाले रविवार को लक्सर क्षेत्र में संगठन का जिला कार्यालय खोलने पर विचार सहमति बनी।
इस अवसर पर संगठन के सदस्य प्रदेश संरक्षक समिति डा जलसिंह सैनी जी प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी प्रदेश सचिव अंकुश सैनी जिला अध्यक्ष हरिद्वार संजय सैनी जिला अध्यक्ष रूड़की धर्मेंद्र सैनी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपक सैनी जिला महासचिव आशिष सैनी जिला महासचिव कुलदीप सैनी जिला सचिव सुमित सैनी आशुतोष सैनी अंकित सैनी नीशू सैनी सहित क्षेत्र से युवा साथी बैठक में उपस्थित रहे।


















