प्रबन्ध अध्ययन संस्थान आई०एम०एस० रुड़की में फ्रैशर्स पार्टी समारोह “परिचय -2026” का आयोजन

रुड़की । आई०एम०एस० रुड़की में प्रवेशित नये छात्रों के लिए एक फ्रैशर्स पार्टी “परिचय-2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान मैनेजमेंट कमेटी से संजय गुप्ता रहे। छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्री संजय गुप्ता जी ने कहा कि छात्र छात्रओं को सभी र्दुव्यसनों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने भविष्य की तैयारी करनी चाहिए।

संस्थान की निदेशिका डा०डी०बेबी० मोसेस ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य संस्थान के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु उन्हे सभी प्रकार की शिक्षा, संस्कार और विशेषज्ञता उपलब्ध कराना है जिससे कि वे भविष्य में सफल होने के साथ साथ अच्छे नागरिक भी बन सकें। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम का संचालन वैशाली रोड़, नेहा रावत एवं इशिका और सगुन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने गीत. संगीत एवं डांस कार्यक्रमों का भरपुर लुफ्त लिया। कार्यक्रम के अंत में मिस्टर एवं मिस फैशर का खिताब क्रमशः बीसीए से सम्राट एवं कुमकुम, बीबी०ए से तुषार एवं माही, बी०कॉम से अब्दुशमद एवं तजकीरा, एम०बी०ए० से कन्हैया एवं अलीशा तथा एम०सी०ए० से रोहन को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कौशल किशोर शर्मा, डा० अशरउदीन, पंकज जोशी, विशाखा चौहान, डा० दिव्या विराना, डा० कमर आलम, ई०कासिफ खालिद, अमित कुमार, अजीत सिंह, डा० अरविन्द उनियाल, सुप्रिया वत्स, विकास कुमार, विनीत सैनी, अमित चौधरी, रिया तोमर, निशा जोशी, हिमांशु त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *