पॉक्सो एक्ट के तहत आठ माह से फरार वारंटी को पुलिस टीम ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
कलियर । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत आठ माह से फरार वारंटी को पुलिस टीम ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान शहनबाज तोमर निवासी हथछोया, शामली के रूप में हुई। टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, अमित कुमार, सीआईयू के कांस्टेबल आशीष शर्मा और होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।


























