दीपावली पर आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, देर रात तक गूंजती रही पटाखों की आवाज, धूमधाम से मनाया गया रोशनी का पर्व
रुड़की । दीपावली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही शहर से लेकर गांवों तक दीपों की रोशनी से घर-आंगन जगमगा उठे। लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों एवं दीपों से सजाया। वहीं रात होते ही आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से रोशन हो उठा।





दीपावली के अवसर पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी के खूबसूरत नजारे आकर्षण का केंद्र बने रहे। बाजारों में भी दीपावली को लेकर विशेष रौनक देखने को मिली। मिठाइयों, सजावटी सामान, दीपक और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। देर रात तक आतिशबाजी और खुशियों का सिलसिला जारी रहा। दीपावली पर लोगों ने सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। हालांकि इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ दीपावली मनाने का संदेश भी दिया गया।























