आधुनिक भारत के निर्माता हैं नेहरू: राजेन्द्र चौधरी, रुड़की में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती
रुड़की । आज जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद ने की तथा संचालन सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जसवीर सिंह प्रधान ने की इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी जिन्होंने नेहरू के कार्यकाल को देखा था उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू जी बेहद शिक्षित और बड़ी सोच के व्यक्ति थे जिन्होंने अपने जीवन का सरस्वती देश के कल्याण में त्याग कर दिया वह 10 वर्षों से अधिक समय तक जेल में रहे तथा आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अनेक अनेक कार्य किए जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता ।
उन्होंने कहा कि रुड़की को देश का प्रथम विश्वविद्यालय सीबीआर आई सिंचाई विभाग का मुख्यालय जैसे अनेक विभाग रुड़की में तथा बी एच आई एल जैसे संस्थानउनके द्वारा स्थापित किए गए। उन्होंने आज के युवाओं को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पद चोन पर चलने की अपील करते हुए कहा कि आज के युवा को नेहरू के राष्ट्र प्रेम से सीख लेते हुए देश के उत्थान एवं विकास में सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि नेहरू के बारे में ऐसे ऐसे लोग चर्चा कर रहे हैं जिन्हें आजादी के आंदोलन नेहरू के त्याग एवं बलिदान तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के नेहरू के प्रयास के बारे में का खा गा भी मालूम नहीं है उन्होंने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में सदैव याद किए जाएंगे नेहरू ने अनेक संस्थान देश को समर्पित किया एवं रात दिन देश की प्रगति के लिए कार्य किया ऐसे महान देश के सपूत को शत-शत नमन।
पूर्व महापौर गौरव गोयल ने कहा कि नेहरू जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है उन्होंने अपने कार्यों से यह साबित किया है कि आज तक उन जैसा कोई कार्य नहीं कर सका और इसी कारण सॉन्ग और भाजपा उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास करती है।
इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखें महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष यासमीन खान जिला महामंत्री मोहित त्यागी जिला महामंत्री संगठन मनफात अली जिला महामंत्री गौरव अग्रवाल आदि ने भी नेहरू के प्रति और जीवन पर याद करते हुए अपने संबोधन किए।
कार्यक्रम के उपरांत प्रदीप सिंगला के नेतृत्व में 15 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिनका स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं तथा कांग्रेस आपके सहयोग का सम्मान करेगी।
इस अवसर पर नीरज सैनी मुस्तकीम अहमद तुषार अरोरा शमशेर अली डॉक्टर इरशाद मीर पर प्रधानाचार्य मनोज सैनी वीणा आनंद पंडित वीरेंद्र शर्मा रामपाल सिंह प्रदीप कुमार भीम सिंह इमरान देशभक्त गौरव प्रधान रवि बिजेंदर चौधरी अक्षय कुमार गौतम नौशाद गफ्फार अली सलमान खान आदि शामिल हुए।























