जीबीवीएम पब्लिक स्कूल खानपुर में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
भगवानपुर। बाल दिवस के अवसर पर जीबीवीएम पब्लिक स्कूल, खानपुर भगवानपुर में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर जीबीवीएम पब्लिक स्कूल के मैनेजर अमित कुमार ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, उनकी प्रतिभा और उनके अधिकारों को समर्पित विशेष दिन है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।
बाल मेले के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि स्कूल का प्रयास है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ ऐसा वातावरण दिया जाए, जिसमें उनका सर्वांगीण विकास हो सके।























