जीवन का लक्ष्य बेहतर कार्य करना होना चाहिए : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल में अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार । रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम, कनखल में अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस के अवसर पर मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इससे पीड़ित बच्चों और युवाओं को सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मधुमेह से संबंधित चित्रकला प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा स्वामी रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम द्वारा बचपन से ही मधुमेह से पीड़ित बच्चों में आत्मविश्वास, जीवन जीने की कला और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मिशन द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। किसी व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाना और उसे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि मधुमेह से पीड़ित बच्चों को भी देश और समाज के लिए बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो रामकृष्ण मिशन की सराहनीय पहल है। जिला प्रशासन भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का लक्ष्य बेहतर कार्य करना और समाज के लिए उपयोगी बनना होना चाहिए।

रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के सचिव डॉ. स्वामी दयामूर्त्यानंद महाराज ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व मधुमेह से पीड़ित तीन छोटे बच्चों के साथ इस पहल की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। आज इस क्लब से लगभग 180 बच्चे एवं युवा जुड़ चुके हैं। रामकृष्ण मिशन के चिकित्सक नियमित रूप से इन बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं तथा उन्हें मधुमेह से लड़ने, अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में पांच वर्ष की आयु के बच्चों से लेकर 25 वर्ष तक के युवाओं ने प्रतिभाग किया। मधुमेह से पीड़ित बच्चों एवं युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार वे इस बीमारी के बावजूद आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और खेलकूद गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि मधुमेह उनके सपनों, क्षमताओं और सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकता तथा वे भी जीवन के हर क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं।
इस दौरान रामकृष्ण मिशन राजकोट से पधारे स्वामी निखिलेश्वरानंद महाराज ने भेड़ और शेरनी की प्रेरणादायक कहानी सुनाकर बच्चों को आत्मबल, आत्मविश्वास और अपनी वास्तविक क्षमता को पहचानते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में 25 वर्षीय युवा एडवोकेट एवं नेशनल बॉडीबिल्डर हितार्थ प्रिंस ने भी अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जब वह पांच-छह वर्ष की आयु में रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम आए थे, तब वह मधुमेह से पीड़ित होने के कारण काफी निराश थे। लगभग 20 वर्ष पूर्व शुरू किए गए इस क्लब से जुड़ने के बाद स्वामीजी एवं चिकित्सकों के मार्गदर्शन से उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि मिशन ने उन्हें बीमारी से संघर्ष करने के साथ-साथ अपने सपनों को पूरा करने का आत्मविश्वास भी दिया।
इस अवसर पर डॉ. स्वामी दयामूर्त्यानंद महाराज ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को स्मृति चिह्न, स्वामी विवेकानंद से संबंधित पुस्तकें एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मधुमेह से पीड़ित युवा मयंक ने किया।
कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन राजकोट से पधारे स्वामी निखिलेश्वरानंद महाराज, जगदीश महाराज, महंत गुरमीत सिंह महाराज, स्वामी नित्यानंद महाराज, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. समरजीत चौधरी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रश्मि, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अश्विनी अनेजा, अमेरिका से आए डॉ. विधु शेखर पालीवाल, नर्सिंग विभाग की डायरेक्टर मिनी यौनोहन, डॉ. राधिका नागरथ, रविंद्र नारंग, अमरजीत सचदेवा, वागीश पालीवाल, गोकुल सिंह, सुरभि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।हरिद्वार । रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम, कनखल में अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस के अवसर पर मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इससे पीड़ित बच्चों और युवाओं को सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मधुमेह से संबंधित चित्रकला प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा स्वामी रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम द्वारा बचपन से ही मधुमेह से पीड़ित बच्चों में आत्मविश्वास, जीवन जीने की कला और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मिशन द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। किसी व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाना और उसे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि मधुमेह से पीड़ित बच्चों को भी देश और समाज के लिए बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो रामकृष्ण मिशन की सराहनीय पहल है। जिला प्रशासन भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का लक्ष्य बेहतर कार्य करना और समाज के लिए उपयोगी बनना होना चाहिए।

 

रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के सचिव डॉ. स्वामी दयामूर्त्यानंद महाराज ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व मधुमेह से पीड़ित तीन छोटे बच्चों के साथ इस पहल की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। आज इस क्लब से लगभग 180 बच्चे एवं युवा जुड़ चुके हैं। रामकृष्ण मिशन के चिकित्सक नियमित रूप से इन बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं तथा उन्हें मधुमेह से लड़ने, अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में पांच वर्ष की आयु के बच्चों से लेकर 25 वर्ष तक के युवाओं ने प्रतिभाग किया। मधुमेह से पीड़ित बच्चों एवं युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार वे इस बीमारी के बावजूद आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और खेलकूद गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि मधुमेह उनके सपनों, क्षमताओं और सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकता तथा वे भी जीवन के हर क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं।

इस दौरान रामकृष्ण मिशन राजकोट से पधारे स्वामी निखिलेश्वरानंद महाराज ने भेड़ और शेरनी की प्रेरणादायक कहानी सुनाकर बच्चों को आत्मबल, आत्मविश्वास और अपनी वास्तविक क्षमता को पहचानते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में 25 वर्षीय युवा एडवोकेट एवं नेशनल बॉडीबिल्डर हितार्थ प्रिंस ने भी अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जब वह पांच-छह वर्ष की आयु में रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम आए थे, तब वह मधुमेह से पीड़ित होने के कारण काफी निराश थे। लगभग 20 वर्ष पूर्व शुरू किए गए इस क्लब से जुड़ने के बाद स्वामीजी एवं चिकित्सकों के मार्गदर्शन से उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि मिशन ने उन्हें बीमारी से संघर्ष करने के साथ-साथ अपने सपनों को पूरा करने का आत्मविश्वास भी दिया।

इस अवसर पर डॉ. स्वामी दयामूर्त्यानंद महाराज ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को स्मृति चिह्न, स्वामी विवेकानंद से संबंधित पुस्तकें एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मधुमेह से पीड़ित युवा मयंक ने किया।

कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन राजकोट से पधारे स्वामी निखिलेश्वरानंद महाराज, जगदीश महाराज, महंत गुरमीत सिंह महाराज, स्वामी नित्यानंद महाराज, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. समरजीत चौधरी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रश्मि, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अश्विनी अनेजा, अमेरिका से आए डॉ. विधु शेखर पालीवाल, नर्सिंग विभाग की डायरेक्टर मिनी यौनोहन, डॉ. राधिका नागरथ, रविंद्र नारंग, अमरजीत सचदेवा, वागीश पालीवाल, गोकुल सिंह, सुरभि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *