संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में भगवानपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील पेगोवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

भगवानपुर। धनौरी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में भाजपा नेता सुशील पेगोवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत रविदास जी महाराज की समरसता की सोच को धरातल पर उतारते हुए उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जहां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून लागू किया गया।

यह कार्य प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से हमारी सरकार ने किया है। इसके तहत देवभूमि उत्तराखंड में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए समान कानून की व्यवस्था की गई है। चाहे कोई किसी भी जाति, पंथ या वर्ग से संबंधित हो, कानून की नजर में सभी समान हैं। भाजपा नेता सुशील पेगोवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने समाज को समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प यात्रा का उद्देश्य संत रविदास महाराज के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके आदर्शों के अनुरूप समरस समाज के निर्माण का संकल्प लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *