देहरादून: हरिपुर कोटी मार्ग पर कोटी के पास बोलेरो खाई में गिरने से एक तीन साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत, पांच लोग घायल
देहरादून। हरिपुर कोटी मार्ग पर कोटी के पास बोलेरो खाई में गिरने से एक तीन साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। मरने वाले नेपाली मूल के थे। पुलिस मौके पर पहुंची। कालसी पुलिस स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू कर रही है।
वाहन संख्या एचपी01ए8028 बोलेरो जो रोहडू (हिमाचल) से विकासनगर की ओर जा रही थी, कोटी रोड धमोग मन्दिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिसमें कुल 07 व्यक्ति सवार थे।
पुलिस व एसडीआरएफ की टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में गिरे सभी व्यक्तियों को बाहर निकाला गया।
घायल
चमन लाल पुत्र स्व0 हर्षू निवासी ग्यारी, थाना चड़गांव, जिला शिमला, हि0प्र0 उम्र-45 वर्ष (चालक)
डम्मल पुत्र नरबहादुर निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल उम्र-32 वर्ष
नीशा पुत्री दिनेश, कंचनपुर, जिला अछाम, नेपाल उम्र-14 वर्ष
उर्मिला पत्नी डम्मल निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल उम्र-30 वर्ष
प्रदीप पुत्र डम्मल निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल उम्र-05 वर्ष
उक्त सभी 05 घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से पीएचसी कालसी भेजा गया।
मृतक
नरबहादुर निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल उम्र करीब-52 वर्ष
राधिका पुत्री डम्मल निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल उम्र-02 वर्ष
उक्त दोनों मृतकों के शवों को पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी विकासनगर भेजा गया है। थाना कालसी पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।























